Who is Nikita Tomar ” लोग प्यार को जिंदगी जीने की मिसाल देते हैं लेकिन कई बार यही प्यार परेशानी का सबब भी हो जाता है। प्यार को खूबसूरत एहसास मानना सही है लेकिन अगर एक तरफा प्यार हद से ज्यादा बढ़ जाए और अपनी सीमा को पार कर जाए,
तब वह जघन्य अपराध का कारण बनता है। एक तरफा प्यार की वजह से एक मासूम लड़की निकिता तोमर (NIKITA TOMAR) की जान जा चुकी है, जो बहुत ही शर्मनाक घटना है।
Who is Nikita Tomar कौन है निकिता तोमर?
निकिता (NIKITA TOMAR) तोमर 20 वर्षीय फरीदाबाद में रहने वाली पढ़ाई में अव्वल लड़की का नाम है, जो सोमवार 26 अक्टूबर शाम 4:00 बजे अग्रवाल कॉलेज के सामने महज एक तरफा प्यार की वजह से अपनी जान से हाथ धो बैठी।

निकिता तोमर( NIKITA TOMAR) की जान किसी और ने नहीं बल्कि तौफीक( TAUFIQ) नामक उस शख्स ने ली जो निकिता पर जबरदस्ती प्यार किए जाने का दबाव बना रहा था। निकिता तोमर पढ़ाई में बेहद होशियार थी और 12वीं में उसके 95% आए। वह लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करना चाहती थी।
Who is Manisha Valmiki? क्या ये हैं मनीषा वाल्मीकि? क्या ये लड़की 2 साल पहले मर चुकी हैं ?
Who is Taufiq ( Nikita Tomar Case ) कौन है तौफीक
तौफीक (TAUFIQ) वह लड़का है, जिसने निकिता तोमर( NIKITA TOMAR) के साथ 12वीं तक पढ़ाई किया था और उससे प्यार भी करता था। कई बार उसने निकिता से जबरदस्ती दोस्ती करनी चाही, इंकार करने पर उसने भयानक रूप अख्तियार किया।

वर्ष 2018 में भी उसने निकिता को परेशान किया और किडनैप करने की कोशिश की, जिसके खिलाफ एफ आई आर( FIR) दर्ज की गई। पुलिस ने तौफीक को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके मां-बाप के द्वारा माफी मांग लेने पर जल्द ही छोड़ दिया गया।
उसके बाद से ही लगातार वह निकिता के पीछे पड़ा रहा और आखिरकार उसने जान लेकर ही माना।
What Happend with Nikia Tomar : क्या हुआ था उस शाम?
निकिता तोमर( NIKITA TOMAR) अपने कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकल ही रही थी कि शाम 4:00 बजे एक कार में तौफीक ( TAUFIQ) और उसके दोस्त आकर उसे जबरदस्ती किडनैप करने की कोशिश करने लगे।

जब वे अपने काम में असफल हुए तो फिर बीच सड़क में गोली मारकर जान ले ली। तौफीक बार-बार निकिता से धर्म परिवर्तन करने की बात कर रहा था और उसे लगातार परेशान भी किए जा रहा था।
वारदात होने के बाद निकिता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद निकिता के परिवार वालों ने दिल्ली मथुरा हाईवे( DELHI MATHURA HIGHWAY) को जाम कर दिया।
Who is Nikita Tomar क्या कहा पुलिस कमिश्नर ने

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह( O P SINGH) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस बात की उम्मीद जताई है कि जल्द से जल्द आरोपी को सजा मिले और निकिता को न्याय मिले। निकिता का परिवार जघन्य अपराध से बेहद दुखी है और जल्द से जल्द इंसाफ की मांग कर रहा है।
Who is Nikita Tomar राजनेताओं ने साधी चुप्पी
इस जघन्य अपराध के बाद सभी राजनेताओं ने चुप्पी साध रखी है कोई भी इस मामले में बोलने से बच रहा है। ऐसे में जनता का गुस्सा भी बढ़ने की संभावना है। देश में मासूमों की हत्या का सिलसिला लगातार जारी है।

ऐसे में संगीन आरोपों के लिए कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई दूसरा ऐसे अपराध को ना करने पाए।
Comments