त्यौहार

Festival 2020 : हो जाइए तैयार आने वाले त्योहारों के लिए

0
bharat headlines

Festival 2020 : करवा चौथ (Karwa Chauth), धनतेरस( Dhanteras), दीवाली ( Diwali), भैया दूज ( Bhaiya Dooj) 

festival 2020
festival 2020

हो जाइए तैयार आने वाले त्योहारों (festival 2020) के लिए

भारत ( India) देश में हिंदू संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है, जहां हर त्यौहार एक अपने अलग अंदाज में होता है जिसे लोग भी बहुत इंजॉय करते हैं और एक दूसरे के साथ प्रेम और सद्भावना के साथ रहते हैं। यह त्यौहार ( Festival) ही होते हैं, जो हमें भाईचारा, इंसानियत, एकता, अखंडता सिखाते हैं जो देश को आगे बढ़ाने में बहुत ही मददगार होते हैं।

Karwa chauth 2020: 4 नवंबर को है करवा चौथ

सुहागिन महिलाओं का एक विशेष पर्व करवा चौथ (Karwa chauth 2020) आने वाला है, जो 4 नवंबर 2020 को है। इस विशेष पर्व के लिए महिलाएं खास तैयारियां करती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान से विशेष प्रार्थना करती हैं।

Karwa Chauth 2020
Karwa Chauth 2020

इस पर्व में रात के समय गौरी, गणेश और करवा माता की विशेष पूजा की जाती है। जिसमें महिलाएं सोलह सिंगार में रहती हैं और कई प्रकार के पकवान बनाती हैं। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद को अर्धय देकर अपने व्रत को तोड़ती हैं। इसके करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

Dhanteras 2020: 12 नवंबर को है धनतेरस

Dhanteras 2020
Dhanteras 2020

कार्तिक के महीने में आने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है दीपावली का जिसका पहला दिन होता है धनतेरस ( Dhanteras 2020) जो इस वर्ष 12 नवंबर 2020 को है। धनतेरस के दिन लोग बर्तन और आभूषणों की खरीदारी करते हैं और मंगल कामनाओं की पूर्ति करते हैं।इस दिन व्यापारी बंधु धनवंतरी की पूजा करते हैं।

Diwali 2020: 14 नवंबर है दीपों का पर्व दीवाली का

14 नवंबर 2020 दिन शनिवार दीवाली ( Diwali 2020) का दिन है जिसका वर्ष भर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन लक्ष्मी मां, कुबेर और गणेश जी की पूजा की जाती है और अपने घर को दिए और लाइट से सजाया जाता है। इस दिन के लिए लोग कई तरह के पकवान बनाते हैं जिसे आस पड़ोस में बांटकर खुशी और प्यार का संदेश दिया जाता है।

Diwali 2020
Diwali 2020

लोग अपने घरों में तरह-तरह की रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं और नए नए वस्त्र, आभूषण पहनकर पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी कोशिश की जाती है कि लोग प्यार, मोहब्बत और विश्वास के साथ रहे। साथ ही साथ पटाखों के साथ खुशियां मनाई जाती है।

Bhaiya Dooj 2020: 16 नवंबर को है भैया दूज

Bhaiya Dooj 2020
Bhaiya Dooj 2020

दीपावली के 5 दिनों में से सबसे आखिरी दिन होता है भैया दूज ( Bhaiya Dooj 2020) का। इस दिन बहने अपने भाई की सलामती के लिए दुआएं करती हैं और तिलक, आरती करके अपना स्नेह प्रदर्शित करती हैं। भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए प्रेरित रहते हैं और हमेशा भाई, बहन का प्यार बना रहे इसकी कामना की जाती है।

बाजारों में उमड़ी त्योहारों की भीड़

त्योहार ( Festival 2020 Season) के शुरू होते ही बाजार में भीड़ उमड़ पड़ती है जहां लोग अपनी पसंद के वस्त्र ( Cloths), आभूषण (Jewellery) सजावटी सामान ( Decorative Items) लेते हैं जिससे घर को सजाया जा सके और खुद भी सुंदर लग सके।

त्योहारों (festival 2020) के मौसम में शॉपिंग करने पर कई प्रकार की छूट मिलती है जिससे आप बचत भी कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं, तो इसमें भी आपको डिस्काउंट मिलता है जिससे अच्छे से अपनी पसंद की चीजें ले सकते हैं।

सेहत का रखें खास ख्याल

कोरोना वायरस ( Coronavirus) के इस दौर में आपको त्योहारों (festival 2020 ) के बीच अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना है। त्योहार मनाए लेकिन पूरी सावधानी के साथ, जिससे बाद में आपको परेशानी ना हो पाए।

यह भी पढ़े : Gold and silver price update: त्योहार के सीजन में हुई सोने और चांदी की कीमतों में बड़े बदलाव

याद रखें अभी भी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है इसलिए स्वस्थ रहें और त्यौहार का भी लुत्फ उठाएं।

Shweta Royzada
Shweta is a content writer at Bharat headlines and she loves to write and blogging. She's a professionally a teacher and based in Bilaspur ( Chhattisgarh).

Aarogya Setu Scam: आरोग्य सेतु ऐप की क्या है सच्चाई

Previous article

Who is Aman Baisla : अमन बैसला की क्या वजह है आत्महत्या की

Next article

You may also like

Comments

Leave a reply

Your email address will not be published.