Diwali Pooja 2020 : धनतेरस के दिन को छोटी दिवाली भी कहा जाता है क्योंकि यह त्यौहार दिवाली के कुछ दिन पहले मनाई जाती है। इस दिन लोग सोने, चांदी, पीतल अथवा अन्य वस्तुएं खरीदते हैं। धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।
15 Happy Diwali Wishes Quotes in Hindi
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और गणेश के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की भी पूजा होती है। धनवंतरी ब्रह्मांड के सबसे बड़े वेद्य है। जहां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है वहीं कुबेर धन का हिसाब रखने वाले देवता के रूप में जाने जाते हैं। यही कारण है कि इस दिन कुबेर की पूजा भी होती है।

धनतेरस के दिन किस काल में करें पूजन जिससे घर पर आएगी खुशहाली?
धनतेरस अर्थात छोटी दिवाली के दिन की ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि प्रदोष काल के दौरान पूजा किया जाए तो यह काफी शुभ माना जाता है। इस समय पूजा करने से माता लक्ष्मी का घर पर वास रहता है और घर में सुख समृद्धि तथा संपत्ति विद्वान रहती है।
क्या क्या खरीदें इस साल 2020 में धनतेरस पर जिससे घर परिवार में होगा लाभ ?
धनतेरस पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सभी के घर में कुछ ना कुछ खरीदी जाती है जिसमें इन खरीदारी के दौरान रंगों का भी काफी महत्व होता है। इस दिन काले रंग के वस्त्र खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर क्या-क्या खरीदने से लाभ होता है, इसकी विशेष मान्यता है क्योंकि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद बना रहता है। आज हम बताने वाले हैं कि क्या-क्या खरीदने से होता है धनतेरस पर लाभ, जिससे आपके घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे।
Diwali Pooja 2020 : मां लक्ष्मी और गणेश के साथ धनतेरस यानी कि छोटी दिवाली के दिन किसकी पूजा करें जिससे धन धान्य की होगी पूर्ति
झाड़ू: धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से काफी लाभ पहुंचता है। मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है।
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख शांति का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है। इससे घर पर सकारात्मक विचारों का संचार भी होता है।

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में सुख शांति का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है। इससे घर पर सकारात्मक विचारों का संचार भी होता है।
माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति: दिवाली के त्योहार में माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है। अतः धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खरीदनी शुभ मानी जाती है। यह घर में सौभाग्य और सुख लेकर आता है। मां लक्ष्मी और गणेश के आशीर्वाद से घर में धन की वर्षा होती है।
पीतल की वस्तु: दीपावली अथवा धनतेरस में भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है जिसमें पीतल की धातु को काफी शुभ माना जाता है। इस कारण लोग धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदते हैं।
क्या क्या खरीदने से धनतेरस पर होता है लाभ, इसका सबसे अच्छा उपाय यह है कि पीतल के अलावा आप धनतेरस के दिन सोने अथवा चांदी के बने सामान्य बर्तन भी खरीद सकते हैं जिससे आपको काफी लाभ पहुंचता है।

औषधि: धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना होती है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए इस दिन औषधि भी खरीदी जा सकती है जिसे धनतेरस पर खरीदने पर परिवारिक लाभ मिलता है।
इसके माध्यम से हमने यह बताया कि धनतेरस पर क्या-क्या खरीदने से होता है लाभ, जिससे आपके ऊपर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा सदा रहती है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुखमय वातावरण का वास होता है।
Comments