Arnab Goswami Arrest : अर्नब गोस्वामी पर कसा पुलिस का शिकंजा जाने कैसे
पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सारे पत्रकारों का नाम सामने आता है जिन्होंने अपनी बेबाक छवि लोगों के सामने रखी है। जिनमें से एक नाम है अर्नब गोस्वामी ( ARNAB GOSWAMI) का जो आज मीडिया में छाए हुए हैं।

अर्नब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी ( Arnab Goswami Republic TV) के प्रमुख हैं जिन्होंने कई सारे मामलों में अपनी बेबाक राय रखी है और लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है कि आखिर देश में चल क्या रहा है?
Arnab Goswami Arrest : अर्नब गोस्वामी पर गिरी पुलिस की गाज
4 नवंबर 2020 बुधवार को अर्नब गोस्वामी ( Arnab Goswami Arrest ) को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया। हाल फिलहाल में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें उनका नाम किसी संदिग्ध गतिविधि में रहा हो। ऐसे में उनका गिरफ्तार होना एक बदले की भावना भी कहा जा रहा है।
Arnab Goswami Republic TV: आखिर क्या है मामला
मामला मई 2018 का है, जब इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक ( INTERIOR DESIGNER ANVAY NAIK) और मां कुमुद नाईक ( KUMUD NAIK) ने अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी करने पर उन्होंने एक नोट छोड़ा था जिनमें उन्होंने 3 नाम लिखे थे जिनमें से एक नाम अर्नब गोस्वामी का भी था।
अर्नब गोस्वामी पर यह आरोप लगा कि –“उन्होंने दफ्तर का काम करवाने के बाद अन्वय नाईक को 43 लाख रुपए नहीं दिया और इस केस में जुड़े दो अन्य लोग नितेश सराडा और फिरोज शेख ने भी पैसे देने से मना कर दिया।
हालांकि यह केस कुछ दिनों बाद ही बंद हो गया अब सीआईडी जांच के तहत अर्नब गोस्वामी ( ARNAB GOSWAMI) को इस केस के सिलसिले में आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

Arnab Goswami Arrest : बदले की भावना कहा जा रहा
रिपब्लिक टीवी के प्रमुख अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami Republic TV) हमेशा से ही अपनी बात को बेबाकी से लोगों के सामने रखते हैं। 14 जून 2020 को जब सुशांत सिंह राजपूत ( SUSHANT SINGH RAJPUT) की आत्महत्या हुई।
उस समय उन्होंने सीआईडी जांच की मांग की थी और पूर्ण रूप से सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का समर्थन किया था और साथ ही साथ उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना की घोर निंदा भी की थी। अर्नब गोस्वामी का इस तरह से गिरफ्तार हो ना बदले की भावना भी कहा जा रहा है।
Arnab Goswami Arrest : किया गया बुरा बर्ताव
ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि जब अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार करके ले जाया गया उस समय उनके साथ बदसलूकी की गई। उनके साथ पिटाई की गई और उन्हें घसीटते हुए ले जाया गया जो एक विभक्त घटना कहीं जाएगी। एक सीनियर पत्रकार का इस प्रकार से अपमान होना सही नहीं कहा जाएगा।
Arnab Goswami Republic TV: भाजपा को आई आपातकाल के दिनों की याद
अर्नब गोस्वामी ( ARNAB GOSWAMI) का इस तरह से गिरफ्तार होना स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति को खत्म करना कहा जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ( PRAKASH JAVDEKAR) ने उनके गिरफ्तारी की घोर निंदा की और उन्होंने शिवसेना पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार से अर्णब गोस्वामी का गिरफ्तार होना प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला कहा जाएगा और इसकी घोर निंदा करते हैं।
Arnab Goswami Republic TV: पीयूष गोयल ने कहा सत्ता का दुरुपयोग
इस घटना के बाद पीयूष गोयल ( PIYUSH GOYAL) का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को सत्ता का दुरुपयोग करना कहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह से अर्नब गोस्वामी ( ARNAB GOSWAMI ) का गिरफ्तार होना उन्हें आपातकाल की याद दिलाता है इसमें स्मृति ईरानी ने भी घोर निंदा की और अर्नब गोस्वामी का संपूर्ण समर्थन करते हुए नजर आए।

Arnab Goswami Arrest : देश की लोकतांत्रिक शक्ति को बचाना जरूरी
इस प्रकार की घटना होना देश को शर्मसार करता है जहां लोग बदले की भावना से न जाने कैसी हरकतें कर बैठते हैं। भारत ( INDIA) देश एक लोकतांत्रिक देश है जहां हर किसी को अपनी बात और राय रखने का हक है लेकिन अगर अपनी राय रखने पर इतना बुरा सलूक किया जाता है,
तो यह निंदनीय होगा। ऐसे में देश की लोकतांत्रिक शक्ति को बचाना बहुत जरूरी है ताकि लोग अपनी राय बेबाकी से रख सकें।
यह भी पढ़े : KBC SCAM : कौन बनेगा करोड़पति (KAUN BANEGA CAROREPATI) आया सुर्खियों में जाने कैसे
Comments